Samastipur News:मतदाताओं की सहायता को मुस्तैद रहेंगे कर्मी
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 03 Nov 2025 5:09 PM
194 मतदान केंद्र पर मतदान के दिन मतदाताओं की सहायता के लिए सहायक बीएलओ व पर्दानशी मतदाताओं की पहचान के लिए महिलाकर्मियों की तैनाती की गई है.
Samastipur News:हसनपुर : विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड निर्वाचन कोषांग में निर्वाचन संबंधी कार्यों की गति तेज है. प्रखंड निर्वाचन कोषांग के अनुसार हसनपुर प्रखंड अंतर्गत आने वाले 194 मतदान केंद्र पर मतदान के दिन मतदाताओं की सहायता के लिए सहायक बीएलओ व पर्दानशी मतदाताओं की पहचान के लिए महिलाकर्मियों की तैनाती की गई है. तैनात कर्मियों को उनके संबंधित मतदान केंद्र पर मतदान के दिन निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी प्रतिनियुक्ति पत्र एवं निर्गत पहचान पत्र के साथ जाने को कहा गया है. प्रतिनियुक्ति पत्र में दिये निर्देश का अक्षरशः पालन करने की सख्त हिदायत भी दी गई है. इधर, प्रशासन सजग है. थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद के नेतृत्व में अर्द्धसैनिक बलों ने भनरेबल बूथ एरिया में फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन किया. वोटर से बातचीत कर भयमुक्त माहौल में मतदान करने की अपील की गई. मौके पर सिकंदर कुमार, दिव्या कुमारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










