Samatipur : पुण्यतिथि पर याद किये गये विनोद मिश्र

भाकपा माले आलमपुर शाखा से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई.
विभूतिपुर . भाकपा माले आलमपुर शाखा से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई. अध्यक्षता राम सागर महतो ने की. इसमें पार्टी के संस्थापक सदस्य विनोद मिश्र की पुण्यतिथि को स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया. लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. सर्वसम्मति से पार्टी सदस्यों का नवीकरण किया गया. साथ ही उजियारपुर थाना कांड संख्या 280/2025 में केराय निवासी अभिषेक एवं प्रीति की इज्जत के नाम पर हत्या कांड में 15 दिनों के अंदर गिरफ्तारी नहीं होती है तो दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के सामने 4 जनवरी को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया. मौके पर प्रखंड सचिव अजय कुमार, बैजनाथ महतो, रामबाबू पासवान, जगदीश महतो, सुनील सदा, राजेंद्र सदा, ननकी सदा, सर्नीचर सदा, रामहित महतो, मो. गौहर अली आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




