Samastipur News:डीआरएम आफिस पर विकास मंच का अनशन आज से

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:डीआरएम आफिस पर विकास मंच का अनशन आज से

रेल कारखाना पर सोमवार से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन अनशन की तैयारी की समीक्षा बैठक रेल विस्तार व विकास मंच के बैनर तले रविवार को डीआरएम चौक स्थित यात्री शेड में हुई.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : रेल कारखाना पर सोमवार से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन अनशन की तैयारी की समीक्षा बैठक रेल विस्तार व विकास मंच के बैनर तले रविवार को डीआरएम चौक स्थित यात्री शेड में हुई. अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक शंकर प्रसाद साह ने की. संचालन राकेश ठाकुर ने किया. संबोधित करते हुए सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि रेल प्रशासन माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करे. रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा दे. मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने कहा कि कर्पूरीग्राम-ताजपुर-महुआ-भगवानपुर, केबल स्थान-कर्पूरीग्राम, दलसिंहसराय-पटोरी नई रेल लाइन योजना को मंजूरी दे. राजद नेता राकेश ठाकुर ने कहा कि समस्तीपुर चीनी मिल, पेपर मिल की तरह रेल प्रशासन समस्तीपुर रेल कारखाना को खत्म करने की साजिश कर रही है. रेल विस्तार एवं विकास मंच रेल प्रशासन के इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी. जब पीओएच डब्बा निर्माण के लिए बजट सत्र 2016-17 में 63 करोड़ 82 लाख 57 हजार रुपये आवंटन हुआ. रुपये निकासी भी की गई. फिर डब्बा निर्माण कार्य की शुरुआत क्यों नहीं हुआ. कभी जगह कम होने का बहाना तो फिर कभी जांच कमेटी का बहाना बनाकर पीओपी डब्बा निर्माण कार्य शुरू कराने से रेल प्रशासन भाग रही है. भागते रेल प्रशासन को पकड़ने के लिए मंच रेल कारखाना पर 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल किया जायेगा. सामाजिक कार्यकर्ता अशोक राय ने इसे सफल बनाने की अपील की है. मौके पर उपेंद्र राय, जीतेंद्र कुशवाहा, अशोक राय, राजद के शंभू राय, रामविनोद पासवान, शाहिद हुसैन, विश्वनाथ सिंह हजारी, सुरेंद्र राम, राजेंद्र राय, अरुण कुमार, मनोज कुमार राय, शंभू राय, राजेंद्र राय, अरुण कुमार, सुशील कुमार राय, अनिल कुमार राय, रेलकर्मी अरविंद कुमार, पिंकू पासवान, मिथिलेश कुमार राय, अविनाश आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन