Samastipur News:मांगों को लेकर विभिन्न संगठनों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:मांगों को लेकर विभिन्न संगठनों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

राष्ट्रव्यापी संयुक्त श्रमिक संगठन, संयुक्त किसान मोर्चा, संयुक्त खेत मजदूर के के तत्वावधान में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने डीएम के समक्ष प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : राष्ट्रव्यापी संयुक्त श्रमिक संगठन, संयुक्त किसान मोर्चा, संयुक्त खेत मजदूर के के तत्वावधान में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने डीएम के समक्ष प्रदर्शन किया. इनकी 11 सूत्री मांगें थी. प्रदर्शनकारियों का जुलूस समस्तीपुर स्टेशन चौक गांधी स्मारक स्थल से शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समाहरणालय मुख्य द्वार पहुंचा. जहां चार संशोधित श्रम कानून वापस लेने, सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य कानूनी दर्जा देने, किसानों का कर्ज माफ करने, मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम 600 मजदूरी देने, बाजार समिति पुनः चालू करने, मजदूरों के लिए व्यापक केन्द्रीय कानून बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन स्थल पर अनिल प्रसाद, रघुनाथ राय, सुरेंद्र प्रसाद के संयुक्त अध्यक्ष मंडली ने अध्यक्षता की. अंत में समाहर्ता के समक्ष 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर सीटू जिला मंत्री मनोज कुमार गुप्ता, किसान सभा जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह, सुधीर कुमार देव, खेग्रामस जिला मंत्री जीवछ पासवान, सुरेंद्र चौधरी, रामविलास शर्मा, राजीव कुमार, उमेश कुमार, रामाश्रय महतो, स्कीम वर्कर्स जिला प्रभारी महेश कुमार सिंह, रामप्रीत पासवान, रामजतन सिंह, दिनेश पासवान, अर्जुन दास, रामलाल, कल्पना सिंह, पूनम, जालेश्वरी, मूरत रानी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन