ePaper

वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन में गार्ड ने दिव्यांग के साथ किया बुरा बर्ताव, डीआरएम ने जांच बैठायी

Updated at : 14 Aug 2024 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन में गार्ड ने दिव्यांग के साथ किया बुरा बर्ताव, डीआरएम ने जांच बैठायी

Vaishali Superfast: बुधवार की सुबह समस्तीपुर स्टेशन पर सहरसा से नई दिल्ली जा रही वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक मामला सामने आया है. वैशाली सुपरफास्ट की दिव्यांग बोगी में सवार एक दिव्यांग यात्री के साथ ट्रेन के गार्ड ने बुरा बर्ताव करने के साथ बोगी से धक्का देकर उतार दिया.

विज्ञापन

Vaishali Superfast: बुधवार की सुबह समस्तीपुर स्टेशन पर सहरसा से नई दिल्ली जा रही वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक मामला सामने आया है. वैशाली सुपरफास्ट की दिव्यांग बोगी में सवार एक दिव्यांग यात्री के साथ ट्रेन के गार्ड ने बुरा बर्ताव करने के साथ बोगी से धक्का देकर उतार दिया. इस पूरे घटना की किसी ने विडीओ बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और साथ ही रेल विभाग से गार्ड पर कार्रवाई करने की मांग की है. 

इस घटना के बाद डीआरएम ने क्या कहा

सहरसा से नई दिल्ली जा रही वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की एसी बोगी में एक दिव्यांग यात्री के साथ दुर्व्यवहार किया गया है. इस घटना की विडीओ भी वायरल हुयी है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद समस्तीपुर डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. डीआरएम ने बताया कि यह घटना काफी दुखद है. ट्रेन के किसी भी यात्री के साथ इस तरह का व्यवहार अनुचित है. उन्होंने बताया कि दिव्यांग के साथ दुव्यर्वहार करने का आरोपी गार्ड सोनपुर रेल मंडल का है.

रेल प्रशासन से कार्रवाई की मांग

उक्त दिव्यांग रोसड़ा के थतिया गांव का रहने वाला हैं. वह समस्तीपुर स्टेशन पर वैशाली सुपर फास्ट ट्रेन से मुजफ्फरपुर जा रहा था। उसी दौरान यह घटना हुई है. दिव्यांग के साथ दुर्व्यवहार कर रहे इस गार्ड की पहचान राम आशीष दास के रूप में की गई है. लेकिन अब देखने वाली बात ये है कि इस मामले पर रेल प्रशासन दिव्यांग के साथ बदसलूकी करने वाले गार्ड पर क्या कार्रवाई करती है. 

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन