पंचायत सरकार भवन निर्माण स्थल चयन को लेकर हंगामा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jun 2024 11:50 PM

विज्ञापन

प्रखंड की रजवा पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए शुक्रवार को आमसभा होनी थी. इसमें काफी संख्या में ग्रामीण पंचायत भवन पर जुटे थे.

विज्ञापन

ताजपुर : प्रखंड की रजवा पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए शुक्रवार को आमसभा होनी थी. इसमें काफी संख्या में ग्रामीण पंचायत भवन पर जुटे थे. जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी समन्वयन नहीं होने के कारण आमसभा नहीं हो सकी. इसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया. ग्रामीण पंचायत सचिव पवन कुमार से वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे. वहीं, पंचायत समिति सदस्य गंगा साह ने बताया कि सीओ आरती कुमारी अन्य पदाधिकारी के साथ शुक्रवार को स्थल निरीक्षण के लिए पंचायत भवन रजवा दुर्गा मंदिर के पास पहुंची. स्थानीय लोगों से उन्होंने स्थल चयन कर फाइनल रिपोर्ट आज ही जिला को भेजने की बात कह अधिक से अधिक लोगों को जुटाने की बात कह कर मुखिया संजय सिंह से मिलने गई. इसके बाद सीओ नहीं आई. मुखिया संजय सिंह ने कहा कि कुछ लोगों ने ग्रामीणों को बहका कर हंगामा करा कर आमसभा नहीं होने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन