Bharatiya Janata Party: सच्चा सदस्य ही भारतीय जनता पार्टी की पूंजी: नित्यानंद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Sep 2024 11:41 PM
विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी है. इस गौरव को भाजपा के देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं को हमेशा अहसास होना चाहिए.
Bharatiya Janata Party: मोरवा : विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी है. इस गौरव को भाजपा के देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं को हमेशा अहसास होना चाहिए. यह बातें केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कही. प्रखंड के खालिसपुर गांधी चौक में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान समारोह को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री ने बताया कि किसी भी राजनीतिक दल में उसके समर्पित कार्यकर्ता और सच्चे सदस्य ही जमा पूंजी होते हैं. विश्व के सबसे बड़े दल का सदस्य बनना जहां गौरव की बात है, वहीं भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का मतलब देश की सच्ची देश सेवा है. उन्होंने कहा कि देश के सारे दल सदा से देश सांप्रदायिकता के आधार पर जाति वाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद के आधार पर देश को बांट कर केवल सत्ता की राजनीति की है. जबकि भारतीय जनता पार्टी ने देश की एक जुटता और भाईचारे की भावना से सराबोर होकर सदा से देश हित की राजनीति की है. इसीलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को इसी भावना के साथ अधिक से अधिक सदस्यता अभियान चलाकर भारत माता की सच्ची सेवा भावना से जुड़ना चाहिये.
Bharatiya Janata Party: आगामी विधानसभा चुनाव में राजग सरकार तथा लोकसभा में अजेय बहुमत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में राजग सरकार तथा लोकसभा में अजेय बहुमत के साथ वर्ष बीस सौ सैंतालीस तक विकसित भारत एवं विश्व गुरु बनाने का आह्वान किया. केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने भाजपा नेता चन्द्रकान्त चौधरी को चादर ओढ़ा कर सम्मानित किया. इससे पूर्व गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, चन्द्रकान्त चौधरी, एमएलसी डॉक्टर तरुण कुमार चौधरी,जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा,राम सुमिरन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर सदस्यता अभियान समारोह का उद्घाटन किया. जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा की अध्यक्षता एवं मनोरंजन मोदीन के संचालन के द्वारा किया गया. मौके पर प्रो. शील कुमार राय,पूर्व मंत्री बैद्यनाथ सहनी, मनोज कुमार सिंह,फूलन कुमार सिंह, उदय कुमार चौधरी,रामकुमार सिंह,सुरेश साह, हरेन्द्र ठाकुर, पंकज कुमार सिंह, मुकुंद कुमार सिंह, मनोज कुमार शर्मा, शिव कुमार सिंह समेत क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










