Samastipur News:प्रतियोगिता में पुरस्कृत किये गये अव्वल प्रतिभागी

Published by :KRISHAN MOHAN PATHAK
Published at :03 Jan 2026 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:प्रतियोगिता में पुरस्कृत किये गये अव्वल प्रतिभागी

स्टेप टू रूरल एजुकेशन के तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं निजी स्कूलों के छात्रों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई.

विज्ञापन

Samastipur News:विभूतिपुर : प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानाराय टोल स्थित खेल मैदान में स्टेप टू रूरल एजुकेशन के तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं निजी स्कूलों के छात्रों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई. सफल प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया गया. अध्यक्षता मैथिली साहित्यकार आचार्य रामाकांत राय रमा ने की. संचालन भाजपा नेता चंदन कुमार राय ने किया. अतिथियों में पूर्व विधायक रामबालक सिंह, जिला पार्षद रीना राय, पंसस विजय महतो, एचएम राज कुमारी, डॉ महेश राय, आचार्य प्रभु नारायण झा आदि थे. प्रतियोगिता के संचालन में प्रीति कुमारी, कुमारी आकांक्षा, प्रिया रानी, सोनाली कुमारी, स्तुति झा, अमन कुमारी, शिवम् कुमार राय, अक्षत आनंद, सुंदरम कुमार, सावन कुमार, नीतीश कुमार, अंकेश झा, हिमांशु कुमार, प्रियांशु कुमार, अवनीश कुमार, शुभम कुमार, अभिजीत कुमार, शशांक परासर, विकाश पंडित की भूमिका सराहनीय रही. दौड़ प्रतियोगिता में वर्ग 6 सेआकांक्षा प्रिया, कनक कुमारी, प्रिया कुमारी वर्ग 7 से दुर्गेश कुमार, अंकुश कुमार, अमरजीत कुमार, स्वाती कुमारी, मौसम कुमारी, स्वीटी कुमारी, वर्ग 8 से आयुष कुमार, राजन कुमार, आदित्य कुमार, निगम कुमारी, राजनंदनी कुमारी, मुस्कान कुमारी, वर्ग 9 से कन्हैया कुमार, आदिश राज एवं वर्ग 10 से अमरजीत कुमार को पुरस्कृत किया गया. नृत्य प्रतियोगिता में सुमित कुमार, खुशी कुमारी, उन्नति कुमारी, जाह्नवी कुमारी एवं कन्हैया कुमार को पुरस्कृत किया गया. क्विज प्रतियोगिता में गोविंद कुमार, अमृता कुमारी, पल्लवी कुमारी, आकांक्षा प्रिया, सुजीत कुमार, कृष्णा कुमार, मीनाक्षी कुमारी, आयुष राज, सत्यम कुमार, चंदन राज, राजवीर कुमार, प्रिंस कुमार, श्याम बाबू, अमन कुमार, सपना कुमारी, आदिश राज, अभिषेक कुमार, सुष्मिता कुमारी सुषमा, शिवम कुमार, रूपेश कुमार, निकिता कुमारी, कृति राज कुमार, मुकेश कुमार, श्रावण कुमार, गुलशन कुमार, विपिन कुमार, प्रिंस कुमार राय को पुरस्कृत किया गया. मौके पर राम कुमार राय, अरुण कुमार फेकन, मुकेश राय, शंभू राय आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन