बिहार में एक साथ उठी तीन दोस्तों की अर्थी, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बारात जा रहे युवकों को रौंदा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Jun 2025 12:32 PM
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो
Bihar Accident News: समस्तीपुर के रोसड़ा में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात जा रहे तीन युवकों की मौत हो गई. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही तीनों की जान चली गई. हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.
Bihar Accident News: बिहार के समस्तीपुर जिले में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें बारात जा रहे तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा रोसड़ा थाना क्षेत्र के सुधा डेयरी के पास हुआ, जहां एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवकों को सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान अनोज कुमार (30), शेर बहादुर उर्फ पूल्लू (20) और सुजीत कुमार उर्फ दिलखुश (15) के रूप में हुई है. तीनों युवक बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव के रहने वाले थे. वे गांव से बारात लेकर मिर्जापुर से गढ़पुरा जा रहे थे. अनोज दिल्ली में पारा मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था और उसकी शादी इसी साल नवंबर में तय थी.
हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़ हुआ फरार
मृतक अनोज के दोस्त राजकुमार के अनुसार, रात करीब 1 बजे के आसपास यह हादसा हुआ. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मारी और तीनों युवकों को कुचलते हुए निकल गई. हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर मौके से स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा.
मृतक सुजीत के दादा बलदेव दास ने बताया कि सुजीत अपने नाती गोलू की शादी में शामिल होने के लिए दोस्तों के साथ गया था. परिवार को हादसे की जानकारी तब हुई जब वे खुद गढ़पुरा पहुंचे, जहां पुलिस ने घटना की सूचना दी.
पुलिस ने क्या कहा?
रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है. इस दुखद हादसे से गांव में मातम का माहौल है और शादी की खुशियां पलभर में मातम में तब्दील हो गई हैं.
Also Read: प्रेम में धोखा मिला तो जीवन से हार गया बेलाल, सऊदी से लौटे युवक ने बिहार में लगाई फांसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










