Samastipur: जहरीला बिस्किट खाने से एक ही परिवार के तीन बच्चे बीमार, एक मौत

हथौड़ी थाना क्षेत्र के नौआ पोखर गांव में जहरीला बिस्किट खाने से एक ही परिवार के तीन बच्चे बीमार हो गये.
शिवाजीनगर . हथौड़ी थाना क्षेत्र के नौआ पोखर गांव में जहरीला बिस्किट खाने से एक ही परिवार के तीन बच्चे बीमार हो गये. घटना के कुछ देर बाद ही एक बच्ची की मौत हो गई है, वहीं दो बच्चे का इलाज जारी है. घटना के बाद आरोपी दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सूचना दी है. सूचना मिलते ही हथौड़ी थाने की पुलिस गांव पहुंचकर आरोपी दोनों लोगों को हिरासत में लेते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. ग्रामीणों ने बताया कि बल्लीपुर पंचायत के वार्ड 14 नौआ पोखर गांव निवासी लालो यादव गुजरात में रहते हैं. चार दिन पूर्व ही गांव आये हैं. लालो यादव के ही तीनों बच्चे गांव के बगल के एक खेत किनारे खेल रहे थे . उसी दौरान खेत में फेंका हुआ बिस्किट देखा. जिसे उठाकर खा लिया. बिस्कुट खाने के बाद अचानक तीनों बच्चे बीमार हो गये. कुछ देर बाद ही छोटी लड़की 05 वर्षीय दीप माला की मौत हो गई ,वहीं एकलौता भाई 10 वर्षीय शशिकांत और बड़ी लड़की 13 वर्षीय रूपा कुमारी का हालत काफी गंभीर होता देख परिजन पास के येरौत गांव के एक निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराये. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर सूचना मिलते ही हथौड़ी थाने की पुलिस गांव पहुंचकर लोगों के भीड़ से दोनों आरोपी को पकड़ मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. घटना के बाद परिवार के साथ पूरे गांव में कोहराम मच गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पास के ही कुछ लोग खेतों में पक्षी, खरगोश मारने को लेकर बिस्कुट में जहर देकर खेत में फेंक रखा था. तीनों बच्चे अच्छा बिस्किट समझकर खेत से उठाकर खा लिये. ग्रामीणों ने आरोपी दोनोो लोगों को पड़कर पुलिस के हवाले किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




