ePaper

Samstipur : युवाओं ने धूमधाम से नये साल का किया स्वागत

Updated at : 01 Jan 2026 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
Samstipur : युवाओं ने धूमधाम से नये साल का किया स्वागत

शहरवासियों ने हर्षोल्लास के साथ नये साल का स्वागत पिकनिक मनाते हुए किया.

विज्ञापन

दलसिंहसराय . शहरवासियों ने हर्षोल्लास के साथ नये साल का स्वागत पिकनिक मनाते हुए किया. नये साल को लेकर युवाओं का जोश व उत्साह देखते ही बन रहा था. इसे लेकर लोगों ने अपने-अपने परिवार के साथ मां वैष्णवी मनोकामना मन्दिर, गोला पट्टी स्थित शिव मंदिर सहित शहर में बने कई शिवालयों व मंदिरों में जाकर पूजा-पाठ किया. वहीं शहर के युवाओं ने विभिन्न जगहों पर पिकनिक मनाते हुए मौज मस्ती किया. नये साल को लेकर बाजारों में अन्य दिनों कि अपेक्षा ज्यादा भीड़ थी. वहीं बुधवार की देर रात तक निजी होटलो, घरों में युवाओं ने फिल्मी गानों पर जमकर डांस किया. 12 बजते ही रंग-बिरंगे पटाखों के साथ 2026 का स्वागत किया. शहर के विभिन्न स्थानों पर पिकनिक मनाने पहुंची स्वाति सुमन, काजल यदुवंशी, प्रियंका रानी, आदि कुमारी, मोनो कुमारी, सविता रंजन, रानी, संगीता बरनवाल, मधु बरनवाल, सुमन कुमारी सिंह, गीता कुमारी, संगीता कुमारी, शबनम सिंह, रविकर प्रसाद, राजा कुमार, दीपक कुमार आदि ने जमकर मस्ती करते हुए नये साल का स्वागत गाना-बजाना व नाचते-गाते किया. इधर नये साल के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीओ किशन कुमार, डीएसपी विवेक कुमार शर्मा सहित वरीय पदाधिकारियों ने शहर की परिक्रमा करते हुए हर एक गतिविधियों पर नजर रख रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन