Samastipur News:आसमान साफ व शुष्क रहेगा मौसम का मिजाज

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:आसमान साफ व शुष्क रहेगा मौसम का मिजाज

अगले तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा. मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा. यह आकलन है मौसम विभाग का.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : अगले तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा. मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा. यह आकलन है मौसम विभाग का. अगले तीन दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान के 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है. डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान में कहा गया है कि पूर्वानुमानित अवधि में पछुआ हवा चलेगी. इसकी औसत रफ्तार 5 से 6 किलो मीटर प्रति घंटे के बीच रह सकती है. बताते चलें कि शुक्रवार को विभाग ने अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया है. यह इस अवधि में होने वाले सामान्य तापमान से 0.3 डिग्री सेल्सियस उपर रहा. इसी तरह न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यह सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन