Samastipur News:जलवायु परिवर्तन के चुनौतियों से सामना करने में एडी-कोवेरियंस टॉवर की महत्वपूर्ण भूमिका : कुलपति

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 21 Jan 2026 6:23 PM

विज्ञापन

: डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से बिहार के सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज ऑन क्लाइमेट चेंज ने बुधवार को स्पेस एप्लिकेशन सेंटर इसरो के सहयोग से अत्याधुनिक एडी-कोवेरियंस टॉवर का उद्घाटन किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से बिहार के सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज ऑन क्लाइमेट चेंज ने बुधवार को स्पेस एप्लिकेशन सेंटर इसरो के सहयोग से अत्याधुनिक एडी-कोवेरियंस टॉवर का उद्घाटन किया गया. यह टॉवर अत्याधुनिक सुविधा है जो शोधकर्ताओं को वायुमंडल और भूमि सतह के बीच गैसों के आदान-प्रदान को मापने में सक्षम बनाता है. यह तकनीक जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को समझने और इसके प्रभावों को कम करने के लिए रणनीतियों को विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण है. एडी-कोवेरियंस टॉवर में उन्नत सेंसर और उपकरण है जो मिट्टी, पानी और हवा में 32 पैरामीटर्स की निगरानी कर सकते हैं. जिसमें मूलरूप से मिट्टी की नमी और तापमान, वायु तापमान और आर्द्रता, हवा की गति और दिशा, कार्बन डाइऑक्साइड और जल वाष्प फ्लक्स, संवेदनशील और अव्यक्त ऊष्मा फ्लक्स, नेट रेडिएशन और फोटोसिंथेटिकली एक्टिव रेडिएशन, मिट्टी ऊष्मा फ्लक्स और मिट्टी श्वसन शामिल हैं. संबोधित करते हुए कुलपति डॉ पुण्यव्रत सुविमलेंदु पांडेय ने कहा कि एडी-कोवेरियंस टॉवर जलवायु परिवर्तन के चुनौतियों का सामना करने के हमारे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. यह सुविधा हमें वायुमंडल, मिट्टी और वनस्पति के बीच जटिल अंतःक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझने और जलवायु-प्रतिरोधी कृषि प्रथाओं को विकसित करने में मदद करेगा. निदेशक अनुसंधान डॉ. एके सिंह ने जलवायु परिवर्तन अनुसंधान में एडी-कोवेरियंस टॉवर के महत्व पर प्रकाश डाला. संचालन आधार विज्ञान एवं मानविकी संकाय के वैज्ञानिक डॉ स्वाति एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ मुकेश कुमार ने किया. मौके पर मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ ए. सत्तार, निदेशक प्रसार शिक्षा सह जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र के निदेशक डॉ रत्नेश कुमार झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन