राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर हुआ 'ध्येयपथ व्याख्यान'

Author Ankur kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर हुआ ''''ध्येयपथ व्याख्यान''''

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि | Prabhat Khabar Network

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना दिवस पर सरायरंजन के मॉडल उच्च विद्यालय में ध्येयपथ व्याख्यान का आयोजन किया गया। छात्रों को राष्ट्रहित के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरायरंजन : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर गुरुवार को परिषद की सरायरंजन इकाई ने मॉडल उच्च विद्यालय बथुआ बुजुर्ग के सभागार में ''''ध्येयपथ व्याख्यान'''' का आयोजन किया. अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक विश्वनाथ राम ने की. अतिथियों का स्वागत रतन कुमार ने किया. संचालन एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निक्कू आर्य ने किया. मुख्य अतिथि एवं एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य समीक्षा यदुवंशी ने अपने संबोधन में परिषद की स्थापना, वैचारिक विशेषताओं व छात्र एवं सामाजिक मुद्दों पर संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि ज्ञान, शील और एकता के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए एबीवीपी आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन चुका है. उन्होंने छात्रों से राष्ट्रहित के प्रति सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने के लक्ष्य के साथ परिषद व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का कार्य कर रही है. कार्यक्रम को वरिष्ठ शिक्षक विश्वनाथ राम, रतन कुमार, रविन्द्र मोहन राजन, राजीव कुमार एवं विजय कुमार चौरसिया ने भी संबोधित किया. अंत में नगर मंत्री मोहित कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया. इस अवसर पर प्रिंस प्रियरंजन, गिरधर, अशोक, महफूज आलम, सोहेब सादरी, निलेश, शशि कला, चंदन, सिटू पांडेय, स्नेह आर्यन, विनीत, शुभम, रंजन, अनुराग आनंद, मनीष, सुमित, अनुराग, तौफिक इकबाल, कमर आजम थे.

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन