Samastipur News:शिविर से वंचित ��ोग पहुंचे प्रखंड मुख्यालय

प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को जमाबंदी सुधार के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया.
Samastipur News:मोरवा : प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को जमाबंदी सुधार के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे. प्रखंड के 18 पंचायतों में एक महीने तक जमाबंदी सुधार महा अभियान चलाया गया था. इस अभियान में राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया. लेकिन कई लोग इस प्रक्रिया से वंचित रह गये. शिविर में एक ही काउंटर होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑनलाइन की गई जमाबंदी सुधार प्रक्रिया का अभी तक कोई स्पष्ट परिणाम सामने नहीं आया है. कर्मचारी इस संबंध में कोई जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










