Samastipur News:मुखिया ने किया था बहिष्कार, पंसस ने सम्पन्न करायी बैठक

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:मुखिया ने किया था बहिष्कार, पंसस ने सम्पन्न करायी बैठक

मुखिया संघ के द्वारा बैठक का बहिष्कार किये जाने के बावजूद सम्पन्न हुए पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक में अपने प्रस्ताव को रखा. विभिन्न पंचायत में चलने वाली योजनाओं की रूपरेखा तय की गई.

विज्ञापन

Samastipur News: मोरवा : मुखिया संघ के द्वारा बैठक का बहिष्कार किये जाने के बावजूद सम्पन्न हुए पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक में अपने प्रस्ताव को रखा. विभिन्न पंचायत में चलने वाली योजनाओं की रूपरेखा तय की गई. इस बाबत जानकारी देते हुए प्रमुख सान्या नेहा ने बताया कि 16 जनवरी को लिए गये प्रस्ताव पर योजनाओं पर अब शीघ्र अमल होगा. पंचायत समिति की बैठक में लिये गये सभी योजनाओं की शीघ्र शुरुआत होगी. इसको लेकर व्यापक रूपरेखा तैयार की जा रही है. बताते चलें कि पंचायत समिति सदस्यों की सामान्य बैठक आयोजित की गई थी. जिसका कुछ अधिकारियों के न आने का हवाला देकर मुखिया संघ ने उसका बहिष्कार किया था. बैठक में भाग लेने पहुंचे विधायक रणविजय साहू ने भी मुखिया संघ का साथ देते हुए बैठक का बहिष्कार किया था. लेकिन मुखिया संघ के सदस्यों के सदन से वाक आउट करने के बाद पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख पर बैठक करने का आग्रह किये जाने लगा. बीडीओ अरुण कुमार निराला के साथ मिलकर प्रमुख ने नियमानुसार बैठक करने पर सहमति जतायी. बैठक शुरू हुई. इसमें करीब 22 सदस्यों ने भाग लिया था. पंचायत समिति सदस्यों ने इसमें अपने-अपने प्रस्ताव दिये. बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा भी की गई थी. मौके पर मौजूद विभिन्न विभाग के अधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए नयी योजनाओं के अनुमोदन की बात कही गई. प्रमुख के द्वारा बताया गया कि जल्द ही विशेष बैठक बुलाकर पंचायत के अन्य प्रतिनिधियों से भी योजनाओं की रूपरेखा तय की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन