Samastipur News:जय माता दी की जयकारे से अनुगूंजित हुआ इलाका

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:जय माता दी की जयकारे से अनुगूंजित हुआ इलाका

क्षेत्र में सोमवार की जय माता दी के जयकारे के साथ पूजा-पंडालों, मंदिरों व घरों में कलश स्थापना की गयी.

विज्ञापन

Samastipur News:हसनपुर : क्षेत्र में सोमवार की जय माता दी के जयकारे के साथ पूजा-पंडालों, मंदिरों व घरों में कलश स्थापना की गयी. कई स्थानों पर कलश यात्रा भी निकाली गयी. पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की गयी. आचार्य ज्योतिनाथ मिश्र उर्फ दिलखुश मिश्र ने बताया कि यह शक्ति उपासना का पर्व है. प्रखंड के दूधपुरा सिद्धिदात्री धाम में आचार्य वाल्मीकि झा ने प्रधान पुजारी अरुण यादव को पूजा करायी. मौके पर शिवम दास, अरुण यादव, भिखो दास, परमानंद यादव, प्रवीण राय, रुदल सहनी, सतीश यादव आदि थे. मोरवा : पंचायत के मनोकामना मंदिर में 75 महिलाओं ने कलश की स्थापना करते हुए दुर्गा पाठ शुरू किया. ग्रामीण बलिराम प्रसाद शर्मा और सर्वेन्दू कुमार शरण ने बताया कि गत 5 सालों में अप्रत्याशित रूप से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है. मोहिउद्दीननगर : प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई. सिवैसिंहपुर, बोचहा व दुबहा में इस दौरान श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा में श्रद्धालु शामिल हुए. नगर परिक्रमा के उपरांत पवित्र जल भरे कलश को पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य कथा स्थल के समीप प्रतिष्ठापन किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं के जय माता दी जयकारे से संपूर्ण दिशा अनुगूंजित हो रहा था. थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर थाना क्षेत्र के 47 स्थानों पर पूजा समितियों के लिए लाइसेंस जारी किया गया है. मौके पर महंत शिवजी दास, दिलीप सिंह, बद्री राय, रंजीत चौहान, पूर्व मुखिया धर्मेंद्र राम, पैक्स अध्यक्ष अभिजीत कुमार सिंह सोनू, सरोज सिंह, अनुज सिंह अकेला थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन