ePaper

Samastipur News:माघ मेला को लेकर प्रयागराज रामबाग व झूसी में छह जोड़ी ट्रेनों काे अस्थायी ठहराव

Updated at : 02 Jan 2026 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:माघ मेला को लेकर प्रयागराज रामबाग व झूसी में छह जोड़ी ट्रेनों काे अस्थायी ठहराव

रेलवे प्रशासन ने माघ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए ट्रेनों का 2 मिनट का अतिरिक्त अस्थायी ठहराव प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर दिया गया है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : रेलवे प्रशासन ने माघ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए ट्रेनों का 2 मिनट का अतिरिक्त अस्थायी ठहराव प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर दिया गया है. जयनगर से 1 से 4, 12 से 24 एवं 29 से 31 जनवरी, 1 व 12 से 15 फरवरी को खुलने वाली 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक पवन एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 1 से 4, 12 से 24 एवं 29 से 31 जनवरी, 1 व 12 से 15 फरवरी को खुलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर पवन एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा. सीतामढ़ी से 1 से 5, 13 से 25, 30, 31 जनवरी, 1, 2 एवं 13 से 16 फरवरी को खुलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार लिच्छवी एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा. आनन्द विहार टर्मिनस से 1 से 5, 13 से 26, 30, 31 जनवरी, 1, एवं 12 से 15 फरवरी को खुलने 14006 आनन्द विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा. जयनगर से 1 से 4, 9, 12 से 24, 29 से 31 जनवरी, 1, 12 से 15 फरवरी को खुलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 1 से 4, 12 से 24, 29 से 31 जनवरी, 1, 12 से 15 फरवरी को खुलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा. दरभंगा से 2, 16, 23, 30 जनवरी तथा 13 फरवरी को चलने वाली 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा. पुणे से 14 एवं 21 जनवरी को चलने वाली 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा. रक्सौल से 3, 17, 24, 31 जनवरी व 1, 8, 22 फरवरी को चलने वाली 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक अंत्योदय एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12 एवं 19 जनवरी को खुलने वाली 15268 लोकमान्य तिलक-रक्सौल अंत्योदय एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा. दरभंगा से 14 एवं 21 जनवरी को चलने वाली 15559 दरभंगा-अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा. अहमदाबाद से 2, 16, 23 एवं 30 जनवरी एवं 13 फरवरी को चलने वाली 15560 अहमदाबाद-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव प्रयागराज रामबाग-झूसी स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन