छठ पूजा की तैयारियों को लेकर टीम गठित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Oct 2024 10:12 PM
नगर आयुक्त केडी प्रज्जवल ने आगामी छठ पूजा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कर्मियों के साथ बैठक की.
समस्तीपुर . नगर निगम कार्यालय के प्रशासनिक भवन में नगर आयुक्त केडी प्रज्जवल ने आगामी छठ पूजा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कर्मियों के साथ बैठक की. इस दौरान नगर आयुक्त ने कर्मियों को छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा को लेकर साफ सफाई, पथ प्रकाश आदि अन्य बिंदुओं पर कई आवश्यक दिया निर्देश दिये. नगर आयुक्त ने कहा कि आगामी 7 और 9 नवम्बर को विभिन्न घाटों पर छठ पूजा की तैयारी है. निगम प्रशासन की ओर से छठ पूजा की तैयारियों को लेकर एक विशेष टीम गठित की गई है. निगम क्षेत्र में सभी छठ घाटों को चिन्हित कर लिया गया है. छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है. साफ सफाई का काम भी प्रारंभ है. छठ घाटों पर व्रतियाें के लिए पहुंच पथ, पथ प्रकाश, बैरिकैरिंग, अस्थाई शौचालय, चेंजिंग रूम आदि की व्यवस्था की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










