ePaper

शिक्षक नहीं करेंगे दक्ष परीक्षा की कॉपियों की जांच

Updated at : 29 May 2024 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक नहीं करेंगे दक्ष परीक्षा की कॉपियों की जांच

मिशन दक्ष को लेकर 28 मई को जिले के सभी सरकारी स्कूलों में आयोजित विशेष परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यालय प्रधान के स्तर से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए नजदीक के संबद्ध विद्यालयों में समय से पहुंचायेंगे, ताकि वहां के शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर सकें.

विज्ञापन

समस्तीपुर : मिशन दक्ष को लेकर 28 मई को जिले के सभी सरकारी स्कूलों में आयोजित विशेष परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यालय प्रधान के स्तर से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए नजदीक के संबद्ध विद्यालयों में समय से पहुंचायेंगे, ताकि वहां के शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर सकें. कोई भी शिक्षक अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच नहीं करेंगे. उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 29 व 30 मई को होगी. दक्ष परीक्षा में शामिल छात्र-छात्रा का रिजल्ट मूल्यांकन पंजी में किया जायेगा. विशेष दक्ष परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले के पांचवीं व सातवीं की विशेष परीक्षा के लिए बनाए गए नियंत्रण कक्ष द्वारा ही समन्वय स्थापित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन