बाबा साहेब पर अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ दलित बस्तियों में होगी विचार गोष्ठी

इसमें पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य सह माकपा विधायक दल के नेता अजय कुमार, जिला सचिव मंडल सदस्य महेश कुमार और जिला कमेटी सदस्य अरविन्द कुमार दास आदि थे.
विभूतिपुर : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी शाखा नरहन की बैठक की हुई. अध्यक्षता मुरारी ठाकुर ने की. इसमें पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य सह माकपा विधायक दल के नेता अजय कुमार, जिला सचिव मंडल सदस्य महेश कुमार और जिला कमेटी सदस्य अरविन्द कुमार दास आदि थे. सर्वप्रथम पिछली बैठक में लिये गये फैसलों के क्रियान्वयन पर समीक्षा की गई. सदस्यों की सदस्यता का नवीकरण किया गया. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को संसद भवन में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा अमर्यादित टिप्पणी करने के खिलाफ दलित बस्तियों में विचार गोष्ठी करने व आगामी 28 फरवरी तक सभी जनसंगठनों की सदस्यता करने का फैसला लिया गया. बदलो सरकार, बचाओ बिहार के तहत सीपीआई (एम) व सीपीआई के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय जिला मुख्यालयों पर आयोजित जंगजू प्रदर्शन में समाहरणालय पर चलने की तैयारी पर विस्तृत विचार- विमर्श किया गया. मौके पर शाखा सचिव पप्पू कुमार पासवान, अधिवक्ता सतीश ठाकुर, रामचन्द्र दास, अशोक राय, वीरबहादुर राय, उर्मिला देवी, पवन कुमार राय आदि ने अपने विचार व्यक्त किये
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




