ePaper

Samastipur News:सुरेन्द्र बने सरकारी वकील, अधिवक्ताओं ने दी बधाई

Updated at : 08 Jun 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:सुरेन्द्र बने सरकारी वकील, अधिवक्ताओं ने दी बधाई

जिला व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार झा को सरकार ने जीपी यानी सरकारी वकील नियुक्त किया है.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : जिला व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार झा को सरकार ने जीपी यानी सरकारी वकील नियुक्त किया है. सरकार के संयुक्त सचिव सह प्रभारी सचिव नितीश कुमार ने इस संबंध पत्र जारी किया है. यह पद पहले प्रभार में चल रहा था. सरकारी वकील के पद पर स्थायी नियुक्ति होने से अब लंबित पड़े दीवानी एवं फौजदारी सैकड़ों मुकदमों में सुनवाई शुरू की जायेगी. यह नियुक्ति जिले में कानूनी प्रक्रियाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. श्री झा अपनी कानूनी विशेषज्ञता और अनुभव के लिए जाने जाते हैं. इनका कार्यकाल तीन साल का होगा. श्री झा ने बताया कि उन्होंने एलएलबी करने के बाद वर्ष 2001 में अधिवक्ता से संबंधित कार्य करने के लिए नियमानुसार लाइसेंस लेते हुए 2002 में अपना योगदान जिला वकील संघ में दिये. उन्होंने कहा कि अब गरीबी व आर्थिक कारणों से किसी को भी न्याय से वंचित नहीं होना पड़ेगा. उचित तरीके से सहायता प्रदान करना तथा उनके हितों की रक्षा के लिए कानूनी कार्रवाई करना उनका फर्ज है. हर संभव कोशिश की जाएगी कि न्याय सभी को मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन