Samastipur News:लिगामेंट का किया गया सफल आपरेशन

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:लिगामेंट का किया गया सफल आपरेशन

शहर के मोहनपुर रोड स्थित शीर्षक ट्रॉमा एंड स्पाइन केयर में एक बार फिर घुटने के लिगामेंट का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित शीर्षक ट्रॉमा एंड स्पाइन केयर में एक बार फिर घुटने के लिगामेंट का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया है. ऑपरेशन के बाद मरीज का घुटना पूरी तरह से ठीक हो गया है. अब वह अपने पैरों पर आराम से चलने भी लगा है. मोहनपुर निवासी मरीज मंजय कुमार ने बताया कि कुछ समय से उसके दाहिने घुटने में काफी दर्द था. पिछले दो महीने से वह अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा था. शीर्षक ट्रॉमा एंड स्पाइन केयर सेंटर में भर्ती होने के बाद उसके घुटने की एमआरआई जांच करायी गयी. तब पता चला कि दाहिने पैर के घुटने का (एसीएल) लिगामेंट टूटा हुआ है. इसके बाद डॉ. एमके अजय ने उसके घुटने का ऑपरेशन किया. इधर, डॉक्टर एमके अजय ने बताया कि मरीज के घुटने का लिगामेंट टूट गया था. सर्जरी के दौरान मात्र आधा से एक सेंटीमीटर का चीरा लगाकर इसे ऑर्थोस्कोपिक विधि से लगाया गया है. लिगामेंट को हड्डी से जोड़ने के लिए एक विशेष तरह का बायो स्क्रू का इस्तेमाल किया गया है. जिसको दोबारा ऑपरेशन कर निकालने की जरूरत नहीं पड़ती है. वह एक निश्चित समय के बाद अपने आप खत्म हो जाता है. ऑपरेशन के बाद मरीज अब पूरी तरह से अपने पैरों पर चल रहा है. दर्द भी समाप्त हो चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन