Samastipur News:नेताजी सुभाष चंद्र बोस सही मायनों में देश के नायक थे : विधायक

Published by : Ankur kumar Updated At : 23 Jan 2026 6:37 PM

विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय शौर्य के प्रतीक रहे. उन्होंने एक लक्ष्य निर्धारित कर पूरे आत्मबल के साथ जो गति भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को दी, उससे वह सही मायनों में देश के नायक थे.

विज्ञापन

Samastipur News: मोहिउद्दीननगर : नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय शौर्य के प्रतीक रहे. उन्होंने एक लक्ष्य निर्धारित कर पूरे आत्मबल के साथ जो गति भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को दी, उससे वह सही मायनों में देश के नायक थे. जीवन पर्यंत निर्भीकता और देश प्रेम की भावना ने नेताजी को इतिहास पुरुष बना दिया. यह बातें सुभाष संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय के परिसर में आयोजित नेताजी की जयंती समारोह का उद्घाटन करते हुए विधायक राजेश कुमार सिंह ने कही. अध्यक्षता वयोवृद्ध शिक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सिंह ने की. संचालन एचएम ब्रजभूषण ने किया. कार्यक्रम का संयोजन भाजपा नेता अविनाश झा ने किया. जिप अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने कहा कि नेताजी के नेतृत्व क्षमता से हमें प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए. जिन्होंने सहिष्णुता. भाईचारा व एकता के गुणों को आत्मसात करते हुए पूरी दुनिया में नेतृत्व की सही मायनों में अलग परिभाषा गढ़ी. प्रमुख जवाहरलाल राय ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई के लिए नेताजी ने जो कुर्बानी दी,उसे कभी बुलाया नहीं जा सकता. आने वाली पीढ़ियां सदैव उनके बहादुरी व शौर्य से प्रेरित होती रहेगी. जेपी सेनानी विजय कुमार सिंह व नंद कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा कि कुछ विदेशी ताकतें भारत की तेजी से वैश्विक पटल पर बढ़ रही आर्थिक व सामरिक ताकत से इस कदर परेशान है कि लोगों की आपसी सद्भाव व एकता को खंडित करने की कोशिश करने में जुटी है.ऐसे तत्वों से सावधान रहने की जरूरत है. इस मौके पर रामकुमार झा, अखिलेश्वर प्रसाद राय, संतोष कुमार पप्पू, सुरेंद्र पासवान, सरोज कुमार सुमन,रकटु सहनी, डॉ. घनश्याम प्रसाद, आत्मा अध्यक्ष राम कुमार सिंह, शिक्षक अखिलेश चौधरी, रूपेश चौधरी,लक्ष्मी ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष अनिल राय, राणा संजीव सिंह, अमित कुमार सिंह गुल्लू, राणा संजीव सिंह, दिनकर प्रसाद यादव, रामबाबू सिंह, पूर्व सरपंच संजय साह, गणेश शर्मा मौजूद थे. इससे पूर्व प्रखंड मुख्यालय पर स्थापित नेताजी की आदमकद प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन जिप अध्यक्ष, विधायक व प्रमुख ने दीप जलाकर संयुक्त रूप से किया. आगत अतिथियों को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया. कैलाश पासवान ने देश भक्ति गीतों के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. जयंती समारोह देश प्रेम दिवस के रूप में मनाई गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन