Samastipur News:अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने किया कैंप का निरीक्षण
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 20 Jan 2026 6:34 PM
राज्य सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम फार्मर रजिस्ट्री के तहत फार्मर आईडी निर्माण कैम्प का औचक निरिक्षण अनुमंडल कृषि पदाधिकारी हरेराम सिंह ने किया.
Samastipur News:विभूतिपुर : राज्य सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम फार्मर रजिस्ट्री के तहत फार्मर आईडी निर्माण कैम्प का औचक निरिक्षण अनुमंडल कृषि पदाधिकारी हरेराम सिंह ने किया. इस क्रम में उपस्थित किसानों एवं कर्मियों को उन्होंने कई निर्देश दिये. कहा कि 21 जनवरी तक कैम्प है. इसका किसान भरपूर फायदा लें. जो भी किसान अभी तक ई-केवाईसी नहीं करा सके हैं अविलंब कृषि विभाग के कर्मी के पास जाकर उसे करायें. इसके बाद राजस्व विभाग के कर्मी के पास जमीन का राजस्व रसीद, अधार कार्ड ले जाकर फार्मर आईडी जेनरेट करवा लें. फार्मर आईडी के उपयोग व महत्व पर कई किसानों से बातचीत भी की. कैम्प के कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए किसान सलाहकार प्रेमचन्द्र सिंह, राजस्व कर्मचारी विवेक कुमार व सर्वे अमीन दीपक कुमार को निर्देश दिये. किसानों से उन्होंने कहा कि जब तक आप सब रहेंगे हमारे कर्मी काम करते रहेंगे. जरूरी हो तो कार्य अवधि के बाद भी इनसे काम लें. मौके पर किसान सेवा निवृत शिक्षक रामचन्द्र महतो, पूर्व मुखिया अरुण कुमार राय, वार्ड सदस्य दीपक कुमार, विजय कुमार, रामचन्द्र महतो, विशेश्वर महतो, उमाकांत, दिनेश कुमार दिनकर, रामभरोस चौधरी, कामता शरण चौधरी, बैद्यनाथ चौधरी, राम सागर महतो, शंकर महतो के अलावा कई अन्य किसान उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










