शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
छात्र-युवा आक्रोश दिवस पर शहर में निकला जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में छात्र-युवाओं ने आक्रोश मार्च निकाला. दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाई. प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

विज्ञापन

Samastipur News: पेपर लीक, शिक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध तथा दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में सोमवार को आरवाईए और भाकपा-माले के बैनर तले समस्तीपुर शहर में आक्रोश मार्च निकाला गया. छात्र-युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और लगातार हो रहे पेपर लीक पर रोक लगाने की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.

चांदनी चौक से कॉलेज तक निकला आक्रोश मार्च

आक्रोश मार्च की शुरुआत चांदनी चौक से हुई. जुलूस समाहरणालय, ओवरब्रिज चौराहा, महिला कॉलेज, नगर एवं मुफस्सिल थाना होते हुए समस्तीपुर कॉलेज परिसर पहुंचा, जहां आइसा द्वारा आयोजित सभा में प्रदर्शनकारी शामिल हुए. सभा की अध्यक्षता आरवाईए जिला उपाध्यक्ष विवेक विराट ने की, जबकि संचालन नवनीत यादव ने किया.

शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है और लगातार हो रहे पेपर लीक ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है. आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की.

निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की उठी मांग

सभा का संचालन कर रहे भाकपा-माले जिला स्थायी समिति सदस्य सह आइसा-आरवाईए जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि छात्रों और युवाओं की समस्याओं के समाधान, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि छात्र-युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता.

कई छात्र-युवा नेता रहे मौजूद

प्रदर्शन और सभा में राजद के शाहिद हुसैन, राम विनोद पासवान, डॉ. सूरज कुमार दास, पूर्व पार्षद अर्जुन राय, ललन कुमार, महावीर पोद्दार, जीबछ पासवान, अनील कुमार चौधरी, रामचंद्र पासवान, डॉ. खुर्शीद खैर, उपेंद्र राय, दीनबंधु प्रसाद, दिनेश साह, आफताब आलम, तनंजय प्रकाश, ललन कुमार उर्फ कुंदन राय सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: नियोजित शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया तेज करने की मांग, बीडीओ को सौंपी संचिका


विज्ञापन
Aman Gautam

लेखक के बारे में

By Aman Gautam

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन