ePaper

Stone pelting on Freedom Fighter Express: जांच में हुआ खुलासा : विक्षिप्त ने किया था स्वतंत्रता सेनानी पर पत्थराव

Updated at : 27 Sep 2024 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
Stone pelting on Freedom Fighter Express: जांच में हुआ खुलासा : विक्षिप्त ने किया था स्वतंत्रता सेनानी पर पत्थराव

Stone pelting on Freedom Fighter Express

विज्ञापन

Stone pelting on Freedom Fighter Express: समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव के मामले में आरपीएफ ने जांच की. इसमें विक्षिप्त व्यक्ति के द्वारा प्लेटफार्म पर ही ट्रेन पर पथराव करने की बात सामने आ रही है. सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद यह बात सामने आयी है. ऐसा जांच टीम में शामिल आरपीएफ के पदाधिकारियों का कहना है. कहा जा रहा है कि जयनगर-नयी दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के समस्तीपुर से खुलने के कुछ समय बाद ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारकर ट्रेन के पेंट्री कार का शीशा तोड़ दिया. सूचना पाते ही थानाध्यक्ष जीआरपी एवं निरीक्षक प्रभारी अधिकारी जवानों के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया. प्लेटफार्म पर बैठे लोगों ने बताया कि एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा ट्रेन के खुलने के तुरंत बाद ही ईंट के टुकड़ों को उठाकर पास कर रहे ट्रेन की बोगियों के शीशों पर फेंका था. घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से भागते हुए देखा गया था. सीसीटीवी फुटेज में उस व्यक्ति को जाते हुए भी देखा गया है. ट्रेन के रवाना होने एवं सीसीटीवी फुटेज के समय में काफी समानता पायी गयी है. काफी खोजबीन करने पर भी वह व्यक्ति स्टेशन एरिया में नहीं दिखा. पत्थर लगने से कुछ एसी कोच के शीशे क्षतिग्रस्त हो गये. क्षतिग्रस्त कोच ए 1 सीट नंबर 31, बी 1 सीट नंबर 36, बी 2 सीट नंबर 18, पेंट्रीकार के 2 शीशे क्षतिग्रस्त, एस 6 के एक दरवाजे का शीशा, एस 4 के एक दरवाजे का शीशा टूटा था. जानकारी मिली है कि ट्रेन के टूटे शीशों को आगे छपरा में बदल दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन