ePaper

दलसिंहसराय स्टेशन पर छात्रों के दो गुटों के बीच पथराव

Updated at : 29 Jun 2024 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
दलसिंहसराय स्टेशन पर छात्रों के दो गुटों के बीच पथराव

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन गेट के पास शुक्रवार को छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गये. दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ.

विज्ञापन

समस्तीपुर : दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन गेट के पास शुक्रवार को छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गये. दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ. इससे स्टेशन परिसर में यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया. इसके बाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद ऑटो चालकों और अन्य लोगों ने मिलकर पथराव कर रहे छात्रों को खदेड़ा. सूचना मिलने पर जीआरपी और रेल सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे. लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था. जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार दोपहर में छात्रों के दो गुट के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. एक गुट के छात्र बचने के लिए भागकर स्टेशन परिसर में घुस गये. इसके बाद दूसरे गुट के छात्रों ने उन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिया. इससे रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई. इस बाबत जीआरपी थानाध्यक्ष बी. आलोक ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी. हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. न ही किसी पक्ष ने किसी तरह का आवेदन ही दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन