15.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Samastipur News:सेवानिवृति के उपरांत सामाजिक जीवन की शुरुआत : डॉ सिंह

अनुमंडलीय अस्पताल पूसा के सभागार में कर्मचारियों के सेवानिवृति उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

Samastipur News: पूसा : अनुमंडलीय अस्पताल पूसा के सभागार में कर्मचारियों के सेवानिवृति उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान पूसा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत परिचारिका श्रेणी ए सुषमा कुमारी, राज कुमारी देवी एवं मुनम कुमारी की सेवानिवृत्ति पर मिथिला परम्परा के अनुसार अंगवस्त्र, शाल, पाग आदि भेंट कर सम्मानित किया गया. अध्यक्षता करते हुए अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सेवानिवृति के उपरांत सामाजिक जीवन जीने की शुरुआत होती है. जिसे बहुत ही विवेकपूर्ण दिल दिमाग के साथ स्वस्थ होकर जीने की जरूरत है. आपके वर्षों के अटूट समर्पण और सेवा के लिए धन्यवाद, आप हमारे लिए एक प्रेरणा रहे हैं. यह एक नई शुरुआत है. संचालन विमलेश चौधरी ने किया. कार्यक्रम में डॉ प्रशांत कुमार, डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ नेदा जक्की, डॉ आनंद कुमार, डॉ लिली, दीपक कुमार सिंह, राजपाल कुमार, एमडी फैजले रब, राजीव कुमार, प्रवीण कुमार, संजय कुमार, सुधीर कुमार मिश्रा, ऋषिकेश कुमार, रमेश कुमार, प्रभुदेव राम सैनी, हिमांशु कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel