Samastipur News: वारिसनगर व खानपुर में विशेष मत्स्य शिविर का आयोजन

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 20 Jan 2026 6:54 PM

विज्ञापन

मत्स्यपालन के क्षेत्र में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को वारिसनगर एवं खानपुर अंचल में तीन दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : मत्स्यपालन के क्षेत्र में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को वारिसनगर एवं खानपुर अंचल में तीन दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया. यह शिविर आगामी 22 जनवरी तक संचालित रहेगा. आगामी वित्तीय वर्ष को ध्यान में रखते हुए जिला मत्स्य कार्यालय द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक मत्स्यपालकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है. शिविर में मुख्य रूप से एनएफडीपी व जीएईएस रजिस्ट्रेशन, प्रशिक्षण के लिये आवेदन, केसीसी आवेदन सृजन, अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. शिविर के पहले दिन मत्स्यपालकों में काफी उत्साह देखा गया. प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वारिसनगर अंचल में कुल 94 आवेदन प्राप्त हुए. वहीं खानपुर अंचल में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए. इस विशेष अभियान की निगरानी स्वयं विभाग के वरीय पदाधिकारी कर रहे हैं. मौके पर खानपुर अंचल प्रभारी नरेन्द्र किशोर एवं मो. अली मौजूद रहे. उनके साथ जिला मत्स्य कार्यालय, समस्तीपुर के अन्य कार्य भारित पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे, जो आवेदकों को तकनीकी सहायता और फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन