ePaper

ताजपुर के कुबौली में पुत्र ने किया पिता पर जानलेवा हमला

Updated at : 26 Jul 2024 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
ताजपुर के कुबौली में पुत्र ने किया पिता पर जानलेवा हमला

बंगरा थाना क्षेत्र कुबौली गांव में गुरुवार की रात पुत्र ने अपने पिता पर चाकू से वार कर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

ताजपुर : बंगरा थाना क्षेत्र कुबौली गांव में गुरुवार की रात पुत्र ने अपने पिता पर चाकू से वार कर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में डॉक्टर द्वारा नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है कि घरेलू विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. घटना को अंजाम देने वाला पुत्र फरार बताया गया है. जख्मी की पहचान मनोज मांझी के रूप में की गई है. जख्मी की पत्नी सीता देवी के अनुसार गुरुवार की रात उनकी पुत्री और उनके पति के बीच घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी हो रही थी. पुत्र रमेश कुमार सो रहा था. इसी बीच उनका पोता उसे उठा दिया. इसके बाद वह मौके पर पहुंचा. पहले तो वह चुपचाप खड़ा था. कुछ समय बाद अचानक वह अपने पिता पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करना शुरू कर दिया. जब तक वह कुछ समझ पाती उनके पुत्र द्वारा अपने ही पिता पर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया. उसके बाद उनकी पत्नी अलग करने लगी तो आसपास के लोग बीच बचाव के लिए पहुंचे तब जाकर मामला शांत हुआ. बंगरा थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन