Samastipur News:प्रावि पुरुषोत्तमपुर में हुआ स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:प्रावि पुरुषोत्तमपुर में हुआ स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

प्राथमिक विद्यालय पुरुषोत्तमपुर में गुणात्मक शिक्षण एवं स्मार्ट क्लास का उद्घाटन बुधवार को समारोहपूर्वक संपन्न हुआ.

विज्ञापन

Samastipur News:विभूतिपुर : प्राथमिक विद्यालय पुरुषोत्तमपुर में गुणात्मक शिक्षण एवं स्मार्ट क्लास का उद्घाटन बुधवार को समारोहपूर्वक संपन्न हुआ. अध्यक्षता प्रधानाध्यापक रणवीर कुमार ने की. मुख्य अतिथि बीइओ मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि गुणात्मक शिक्षण में स्मार्ट क्लास एक महत्वपूर्ण आयाम साबित होगा. उन्होंने सभी शिक्षकों से बच्चों के बीच बाल केंद्रित शिक्षण देने की अपील की. मौके पर संकुल समन्वयक अविनाश कुमार ने विद्यालय में प्रधानाध्यापक द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इधर कुछ दिनों में विद्यालय के शिक्षण व्यवस्था से लेकर हर आयाम में गुणात्मक सुधार हुआ है. विद्यालय में बच्चों की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ शिक्षण व्यवस्था में गुणात्मक सुधार हुआ है. मौके पर मध्य विद्यालय खम्हार के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ठाकुर, प्राथमिक विद्यालय नरवन कन्या के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय बलहा 2 के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ठाकुर, विद्यालय के शिक्षक विजय कुमार विनय प्रह्लाद ठाकुर, संगीता कुमारी, अजीत कुमार चौधरी आदि थे.

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन