ePaper

शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

Updated at : 07 May 2024 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

बिजली शॉर्ट सर्किट से राकेश कुमार महतो के जेनरल स्टोर की दुकान में मंगलवार की दोपहर आग लग गयी.

विज्ञापन

कल्याणपुर . चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा वार्ड आठ में बिजली शॉर्ट सर्किट से राकेश कुमार महतो के जेनरल स्टोर की दुकान में मंगलवार की दोपहर आग लग गयी. इससे दुकान में रखे हजारों रुपये मूल्य के सामान जलकर खाक हो गये. आग लगने की सूचना पर पहुंची कल्याणपुर और पूसा से अग्निशमक दस्ता ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. तेज हवा के कारण आग की स्थिति विकराल होती जा रही थी. इसके कारण कल्याणपुर व पूसा थाना के अग्निशमन दल के संयुक्त प्रयास के बाद काबू पाया जा सका. जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान व दुकान में रखे सभी सामान जलकर खाक हो गये. इससे दुकानदार को दो लाख रुपये के सामान जल कर खाक होने की बात कही गयी है. कल्याणपुर थाना के अग्निशमन दल के सदस्य अखलाकुर रहमान का बताना है कि ससमय सूचना पर पहुंचने के कारण आग पर काबू पाया जा सका. नहीं तो आग तेजी से फैल जाने पर एक बड़ी घटना हो सकती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन