Mahashivratri:शिवाजीनगर के करियन में निकाली गई शिव बारात

Updated at : 26 Feb 2025 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
Mahashivratri:शिवाजीनगर के करियन में निकाली गई शिव बारात

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रखंड के करियन गांव में भव्य शिव बरात शोभा यात्रा निकाली गयी. इसमें शिव भक्तों ने भाग लिया.

विज्ञापन

शिवाजीनगर : महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रखंड के करियन गांव में भव्य शिव बरात शोभा यात्रा निकाली गयी. इसमें शिव भक्तों ने भाग लिया. बरात गांव के उतर बाड़ी टोला नंददायेश्वरी नर्मदेश्वर महादेव स्थल शुरू होते हुए कर्पूरी चौक, शिव नगर सहित करियन गांव के विभिन्न सड़कों से होते मंदिर पहुंची. शिव बरात में गांव के युवा कलाकारों ने शिव रूप बन कर नन्दी के साथ रथ पर सवार होकर निकले. पीछे भूत-प्रेत-पिशाच के भेष में नृत्य कर रहे थे. लोगों ने फूल-माला से स्वागत किया. बरात लौटने पर भगवान शिव को गर्भ गृह में ले जाया गया. जिसके बाद विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर माता पार्वती और शिव भगवान का वरमाला का रस्म किया गया. मौके पर मुखिया संजीव पासवान, चलितर यादव, मिथिलेश मिश्रा, सरजीत यादव, राकेश यादव, सरोज यादव, संतोष पाठक, रति ठाकुर, कृत मनोहर मिश्रा, नीतीश मिश्रा, अंकित मिश्रा, कौशल यादव, गोलू मिश्रा, देव कांत मिश्रा, अमित मिश्रा, रौशन ठाकुर, सुशील मिश्रा, राजेंद्र यादव, अविनाश कुमार राय, पुलकित झा, श्रीनिवास झा, मनीष मिश्रा, विपुल मिश्रा, विवेक मिश्रा, भागीरथ मिश्र, आदित्य मिश्रा, रोहित यादव, बिक्की पासवान, राम प्रवेश यादव, आदित्य पाठक, आदर्श पाठक, अभिषेक मिश्रा, निर्मल मिश्रा, सोनू मिश्रा, सरोज पासवान, नेंगर पासवान, राम प्रवेश पासवान, रंजीत कमती, बिट्टू यादव, लक्ष्मण पंडित, सीता राम यादव, मनोज कमती, विद्न पासवान, श्याम सुंदर मिश्र, टेक राज मिश्रा, रामसुखीत मिश्र थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन