गौशाला के विकास में योगदान के लिए एसडीओ सम्मानित, नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत

फोटो संख्या : 5 समारोह में मौजूद एसडीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर श्री गौशाला के निवर्तमान अध्यक्ष एवं सदर एसडीओ दिलीप कुमार को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं नवपदेन अध्यक्ष राकेश कुमार का अभिनंदन किया गया. गौशाला के विकास में दिलीप कुमार के योगदान की सराहना करते हुए उनके नाम पर 'दिलीप उद्यान' का उद्घाटन किया गया.
Samastipur News: स्थानीय श्री गौशाला के सभा कक्ष में सोमवार को गौशाला के निवर्तमान अध्यक्ष एवं सदर एसडीओ दिलीप कुमार को भावभीनी विदाई दी गई. वहीं नवपदेन अध्यक्ष राकेश कुमार का अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गौशाला के उपाध्यक्ष राहुल कुमार ने की. समारोह में गौशाला के विकास में दिलीप कुमार के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया.
गौशाला विकास में योगदान की हुई सराहना
गौशाला के सचिव आनंद बांका ने कहा कि दिलीप कुमार के कार्यकाल में श्री गौशाला का तीव्र गति से विकास हुआ. उनके प्रयासों से सरकारी सहयोग एवं अनुदान का गौशाला को व्यापक लाभ मिला. पूर्व सचिव ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि उन्होंने एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी होने के साथ गौशाला के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
'दिलीप उद्यान' का किया गया उद्घाटन
पूर्व कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता राकेश कुमार राज ने कहा कि दिलीप कुमार ने गौ सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर एक समर्पित गौ सेवक की पहचान बनाई. इस अवसर पर उनकी स्मृति में श्री गौशाला परिसर में 'दिलीप उद्यान' का उद्घाटन भी किया गया.
बड़ी संख्या में सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश, रमेश बोहरा, डॉ. अमित कुमार मुन्ना, दीपक मंडल, आनंद संथालिया, आशीष अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, धर्मेंद्र पोद्दार, शिवनाथ सहित अन्य सदस्यों ने निवर्तमान अध्यक्ष को विदाई दी और नवपदेन अध्यक्ष राकेश कुमार का स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










