Samastipur News:स्कॉलरशिप व कैरियर गाइडेंस कार्यशाला आयोजित

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:स्कॉलरशिप व कैरियर गाइडेंस कार्यशाला आयोजित

स्थानीय आरबी कॉलेज के स्मार्ट क्लास रूम में बुधवार को भविष्य निर्माण स्कॉलरशिप एवं कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजित की गयी.

विज्ञापन

Samastipur News:दलसिंहसराय : स्थानीय आरबी कॉलेज के स्मार्ट क्लास रूम में बुधवार को भविष्य निर्माण स्कॉलरशिप एवं कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजित की गयी. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्तियों एवं कैरियर अवसरों की जानकारी देना था. शुभारंभ संरक्षक सह प्राचार्य प्रो. वीरेंद्र कुमार चौधरी ने किया. उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं बिहार सरकार छात्रों और युवाओं के लिए अनेक प्रकार की छात्रवृत्ति योजना चला रही है. इसका सही उपयोग कर विद्यार्थी अपनी शिक्षा को मजबूती दे सकते हैं. भविष्य में बेहतर अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं. कार्यशाला में इनोवेटर एंड हेल्थ के ट्रस्टी सह अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रतिनिधि डॉ. मनीश कुमार ने स्कॉलरशिप की जानकारी दी. श्रम मंत्रालय के नौशाद आलम ने बीड़ी मजदूरों के बच्चों को दी जाने वाली विशेष छात्रवृत्ति की जानकारी दी. सहायक प्राध्यापक डॉ. हरीश सामरिया ने ओएनजीसी भारत स्कॉलरशिप पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि इस छात्रवृत्ति से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता मिलती है. जिससे वे अपनी पढ़ाई और खेल दोनों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ विमल कुमार, डॉ. संजय सुमन, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. निभा कुमारी, डॉ. सोहित राम, डॉ. धीरज कुमार थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन