Samastipur: डीएम ने समारहणालय परिसर से हटवाया योजनाओं का पोस्टर

जिलाधिकारी ने सभी राजनीति दलों व अन्य लोगों से अपना पोस्टर बैनर हटा लेने की अपील की है.
समस्तीपुर . बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर सोमवार को आदर्श आचार संहिता लगते ही जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में जुट गयी. जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक अरविन्द्र प्रताप सिंह खुद समाहरणालय परिसर का निरीक्षण कर वहां लगे सरकारी योजनाओं के पोस्टर व बैनर को जेसीबी से हटवाया. वहीं पुलिस प्रशासन ने भी शहर के विभिन्न जगहों पर लगे पोस्टर व बैनर को हटवाया. जिलाधिकारी ने सभी राजनीति दलों व अन्य लोगों से अपना पोस्टर बैनर हटा लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सरकारी स्थलों से पोस्टर बैनर को 24 घंटे भीतर , सार्वजनिक जगहों पर लगे पोस्टर बैनर को 48 घंटे के भीतर तथा निजी जगहों पर लगे पोस्टर बैनर को 72 घंटे के अंदर हटा लेना है. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर पोस्टर बैनर नहीं हटाने वालों पर संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




