सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब: शिवालयों में लगा भक्तों का तांता, बोलबम से गूंजा इलाका
सर्वेश्वर धाम पटसा में जलाभिषेक करने को ले लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
सावन की सोमवारी पर सर्वेश्वर धाम पटसा शिवालय में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगाजल और दूध से बाबा का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
Hasanpur Shiv Temple: सावन की सोमवारी के पावन अवसर पर हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने मंगलगढ़, चंद्रपुर, शोभेपुरा, खरहैया, हसनपुर गांव, बगराहा, अतापुर, सकरपुरा, रामपुर, शासन और दूधपुरा स्थित शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना की. श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की.
सिमरिया और झमटिया से जल लेकर पहुंचे कांवरिया
शिवभक्तों ने पवित्र नदियों से जल भरकर विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा की:
- गंगाजल अर्पण: बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिमरिया और झमटिया से गंगाजल लेकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे.
- पैदल कांवर यात्रा: श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रा कर सर्वेश्वर धाम पटसा में बाबा का जलाभिषेक किया.
- विभिन्न धामों की यात्रा: कई श्रद्धालु निजी वाहनों से दरभंगा के प्रसिद्ध कुशेश्वरस्थान व बेगूसराय के हरिगिरी धाम भी पहुंचे.
सर्वेश्वर धाम पटसा में सेवा व सहयोग
पटसा आयोजन समिति के सदस्य जगन्नाथ झा ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे. रास्ते और मंदिर परिसर में समिति के सदस्य मुस्तैद रहकर श्रद्धालुओं की सहायता में जुटे रहे.
आयोजन में जगन्नाथ झा, नरेंद्र झा, घनश्याम झा, गौतम कुमार राय, शिवनाथ मिश्रा, गोपालजी झा, नागेंद्र मिश्रा, ज्योतिनाथ मिश्रा, आशुतोष कुमार झा, अमित किशोर राय, डॉ गौरीशंकर, सुजीत मिश्र, अर्जुन कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार साहू, सुमंत राय, टुनटुन राय, मुरारी झा, राकेश कुमार झा, सुनील गिरी, चंदन सिंह, वरुण चौधरी, रामाधार ठाकुर, सचिन कुमार मिश्रा, प्रवीण कुमार मिश्रा, भोला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. ये भी पढ़ें: रोसड़ा में 19 अगस्त को मनेगी महाकवि आरसी प्रसाद सिंह की जयंती, लगेगी पुस्तक प्रदर्शनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










