ePaper

Samstipur : क्रिकेट लीग मैच में समस्तीपुर ने दर्ज की जीत

Updated at : 01 Jan 2026 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
Samstipur : क्रिकेट लीग मैच में समस्तीपुर ने दर्ज की जीत

दलसिंहसराय अंडर 12 एवं क्रिकेट अकादेमी समस्तीपुर अंडर 12 के बीच खेला गया.

विज्ञापन

लसिंहसराय . स्व. यशवंत कुमार चौधरी मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट का पहला मैच गुरुवार को छात्रधारी उच्च विद्यालय के प्रांगण में दलसिंहसराय अंडर 12 एवं क्रिकेट अकादेमी समस्तीपुर अंडर 12 के बीच खेला गया. 20 ओवरों के निर्धारित मैच में टॉस समस्तीपुर के कप्तान केशव ने जीता. पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट अकादेमी समस्तीपुर की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 126 रनों का स्कोर खड़ा किया. जिसमें बल्लेबाज नेशम राय ने 27 केशव किशोर ने 24 और शुभम कुमार ने 22 रनों का योगदान दिया. दलसिंहसराय क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी में आयुष ने एक अनुज ने एक और लक्ष्य उर्फ बुमराह ने एक विकेट लिया. 127 रनों का पीछा करती हुई दलसिंहसराय क्रिकेट अकादमी की टीम 20 ओवरों में 119 रन ही बना सकी. इस तरह क्रिकेट अकादेमी समस्तीपुर ने इस मैच को सात रनों से जीत लिया. दलसिंहसराय क्रिकेट अकादमी की तरफ से बल्लेबाजी में कप्तान शिवम ने 25 आदर्श ने 21 आहिद ने 18 और अयमान आबिद ने 11 रनों का योगदान दिया. समस्तीपुर की तरफ से बोलिंग में नेशम राय ने चार विकेट और श्रेष्ठ राठौर ने दो विकेट लिया. क्रिकेट अकादेमी के ऑलराउंडर निशम राय को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मैच में अंपायर्स की भूमिका में विकास कुमार पंकज एवं उमेश राय थे. ऑनलाइन स्कोरिंग में अजलन और उत्कर्ष थे. इस सीरीज का दूसरा मैच कल समस्तीपुर अंडर 14 और दलसिंहसराय अंडर 14 के बीच खेला जायेगा. मैच में मुख्य रूप से प्रियवंत कुमार चौधरी, पूर्व कप्तान मो. नवाब, अशफाक अंसारी, राजू कुमार, मो. शहाब एवं बहुत सारे खेल प्रेमी उपस्थित थे. मैच का शुभारंभ प्रधानाचार्य संतोष कुमार एवं वरीय शिक्षक चंद्रास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन