Samastipur: बंधन बैंक में हथियार के बल पर लूट, पैसे और जेवर लेकर भागे बदमाश

समस्तीपुर पुलिस और बॉक्स में बैंक लूट की प्रतिकात्मक तस्वीर
Samastipur News: समस्तीपुर के सरायरंजन में बंधन बैंक शाखा से दिनदहाड़े हथियारों से लैस अपराधियों ने 1.08 लाख रुपये और महिला ग्राहकों के जेवर लूट लिए. बदमाश अपने साथ सीसीटीवी हार्ड डिस्क भी ले गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानिए पूरी खबर…
Samastipur News: समस्तीपुर के सरायरंजन में दिनदहाड़े हुई बैंक लूट की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंक में घुसकर न सिर्फ कैश लूटा, बल्कि ग्राहकों को भी निशाना बनाया और आराम से फरार हो गए.
1 लाख 8 हजार रुपए की लूट
घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा गांव स्थित बंधन बैंक शाखा की है. जानकारी के मुताबिक, हथियारबंद अपराधी अचानक बैंक में घुसे और कर्मचारियों को धमकाते हुए करीब 1 लाख 8 हजार रुपये लूट लिए. इसके बाद उन्होंने बैंक में मौजूद तीन महिला ग्राहकों के जेवर भी उतरवा लिए. साथ ही बैंककर्मी से मोबाइल और टैब भी जबरन ले लिया.
सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क ले गये बदमाश
इतना ही नहीं, बदमाश साक्ष्य मिटाने के इरादे से बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके. पूरी घटना के दौरान बैंक में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोग दहशत में आ गए.
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है.
समस्तीपुर से अभय कुमार की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




