Samastipur News: कार में लदी 252 लीटर शराब और बीयर के साथ धंधेबाज गिरफ्तार.

शराब और बीयर के साथ धंधेबाज गिरफ्तार.
Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने कोरबद्धा मोहल्ला में छापेमारी कर कार से 252 लीटर शराब और बीयर बरामद की है. सरायरंजन के एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बिहार में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है...
Samastipur News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में समस्तीपुर जिले की मुफस्सिल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है. इस मामले में कार सवार एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया है.
कॉलेज के पास पुलिस ने बिछाया जाल
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मंगलवार की रात गुप्त सूचना मिली थी कि कोरबद्धा मोहल्ला स्थित संत कबीर कॉलेज के पास शराब की एक बड़ी खेप आने वाली है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी. इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रुकवाकर तलाशी ली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए. कार के भीतर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और केन बीयर छिपाकर रखी गई थी.
108 लीटर बीयर और 144 लीटर शराब बरामद
पुलिस ने मौके से सरायरंजन थानाक्षेत्र के हरसिंहपुर पारी गांव निवासी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान कार से कुल 108 लीटर केन बीयर और 144 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है. पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है.
आरोपी भेजा गया जेल
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. बुधवार को आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था.
समस्तीपुर से अंकुर की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










