बिहार में पिता ने की क्रूरता की सारी हदें पार, डेढ़ माह की बच्ची को पटक-पटक कर मार डाला, 15 दिनों के अंदर तीसरी घटना…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 Sep 2024 1:06 PM

विज्ञापन

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. एक पिता ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी है. आरोप है कि पिता ने अपनी ही बेटी को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला.

विज्ञापन

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. एक पिता ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी है. आरोप है कि पिता ने अपनी ही बेटी को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला. मामला समस्तीपुर जिला के रोसड़ा का बताया जा रहा है. रोसड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर में इस घटना से लोग सन्न हैं. ग्रामीणों में यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है. एक पिता ने अपनी ही डेढ़ माह की दुधमुंही बच्ची को पटक-पटक कर कैसे मार सकता है?

मृत बच्ची की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर वार्ड नं 07 निवासी कलेश्वर पासवान की नातिन देवरानी कुमारी के रूप में हुई है. मृतका देवरानी कलेश्वर पासवान की पुत्री अमृता की बच्ची थी. जिसकी उम्र मात्र अभी डेढ़ माह था.

ग्रामीणों ने क्रूर पिता को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

इस घटना की जानकारी जैसे हीं ग्रामीणों को मिली. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीणों ने हत्यारोपी पिता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आरोपी पिता बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना के राजापुर निवासी देव कुमार पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Also Read:  सिवान में घर में सोई महिला की गोली मारकर हत्या, पड़ोसियों से चल रहा था आपसी विवाद…

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां दौड़कर कमरे में गई

मृतका बच्ची की मां अमृता का कहना है कि रविवार रात उसका पति घर में बच्ची के साथ था. अचानक बच्ची रोने लगी और चिल्लाने लगी, जिसकी आवाज सुनाई दी. जिस पर दौड़ कर कमरे में पहुंची तो देखा कि मेरे पति बच्ची को पटक रहे हैं. जब तक उससे छुड़ाकर बच्ची को अपने पास लाती तब तक बच्ची अचेत हो चुकी थी.

Also Read: आरा में बदमाशों ने दो सगे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी…

बिहार में 15 दिनों के अंदर तीसरी घटना

बता दें कि बिहार में पंद्रह दिनों के अंदर यह तीसरी घटना है. इस प्रकार की पहली घटना की सूचना मुजफ्फरपुर से आई थी, जहां एक मां ने अपना स्वार्थ पूरा करने के लिए अपनी हीं बच्ची को मौत के घाट उतारा दिया था. बच्ची को मारकर ट्रॉली बैग में भरकर खेत में फेंक दी थी. दूसरी घटना बिहार के छपरा जिला में हुई है. एक दिन पहले एक मां ने अपनी बच्ची को मारकर चावल से भरे ड्रम में डाल दिया था. बिहार में यह तीसरी घटना है. जहां पिता ने अपनी हीं बच्ची को पटक-पटक कर मार डाला है.

ट्रांसपोर्ट नगर हादसे में बड़ी कार्रवाई, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन