समस्तीपुर में स्कूल जा रही छात्रा की गोली मारकर हत्या,पुलिस ने मोबाइल और बाइक की बरामद

Updated:
विज्ञापन

छात्रा सुमन कुमारी की फाइल फोटो, मातम परे मृतक की परिजन, ताला बंद परे आरोपी बबलू का घर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूसा के कैजिया गांव में छात्रा सुमन हत्याकांड मामले में पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन

Samastipur Crime News: समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित वैनी थाना क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय जा रही छात्रा सुमन कुमारी की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतक छात्रा के पिता उमेश ठाकुर के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इसमें चंदौली निवासी लालबाबू साह के पुत्र बबलू कुमार सहित अन्य को नामजद आरोपी बनाया गया है.

विज्ञापन

आरोपी की बाइक और मोबाइल बरामद

वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की जा रही है. वारदात के बाद आरोपी ने अपनी बाइक कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदार के घर छोड़ दी थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. इसके अलावा आरोपी अपना मोबाइल समस्तीपुर सदर अस्पताल में अपने चाचा के पास छोड़ गया था, जिसे भी वैनी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

गांव में तनाव का माहौल, परिजनों में कोहराम

घटना के बाद से ही दो गांवों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे सामान्य करने के प्रयास में पुलिस जुटी है. उधर, मृतक छात्रा के घर में मातम छाया हुआ है. सुमन की माता संगीता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है और वे बार-बार सदमे में जा रही हैं. स्तब्ध पिता उमेश ठाकुर ने नम आंखों से बेटी की अर्थी को कंधा दिया और मुखाग्नि दी.

रास्ते में घेरकर ताबातोड़ दागी थीं गोलियां

उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे सुमन रोज की तरह खाना खाकर स्कूल जा रही थी. इसी दौरान आरोपी ने स्पलेंडर बाइक से ओवरटेक कर उसे रास्ते में रोक लिया. आरोपी ने सुमन से कुछ पूछा और अचानक पिस्टल निकालकर उसकी कनपटी में पहली गोली मार दी. सुमन के गिरते ही उसने सीने में तीन और गोलियां दाग दीं और बड़े आराम से बाइक घुमाकर फरार हो गया था.

यह भी पढ़ें... जिनके कंधों पर शराबबंदी की जिम्मेदारी, वही छलका रहे थे जाम,चौकीदार सह मुंशी का वीडियो वायरल


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन