Train Cancelled: राजेंद्र पुल के काम से 4 अक्टूबर तक 338 ट्रेनें रद्द, 384 के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोकामा के पास राजेंद्र पुल पर काम के कारण 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बिहार में रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी. कुल 338 ट्रेनें रद्द और 384 के मार्ग बदले गए हैं. यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें.

विज्ञापन

समस्तीपुर: बिहार में रेल यात्रियों के लिए अगले कुछ दिन काफी अहम हैं. मोकामा के पास गंगा नदी पर मौजूदा राजेंद्र पुल के समानांतर बनाये गये नये डबल रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने का काम शुरू हो गया है. इसके लिए राजेंद्र पुल, ऊपरी हाथीदह जंक्शन, टाल, रामपुर डुमरा और दिनकर ग्राम सिमरिया क्षेत्र में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) और नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य कराया जा रहा है. यह काम 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा.

विज्ञापन

रेलवे के इस बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के कारण बड़ी संख्या में ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. उपलब्ध रेलवे कार्यक्रम के अनुसार इस अवधि में सैकड़ों ट्रेनें रद्द, डायवर्ट या आंशिक रूप से संचालित रहेंगी. व्यापक परिचालन योजना में 338 ट्रेनें रद्द और 384 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव की जानकारी सामने आयी है.

क्यों किया जा रहा है इतना बड़ा रेल ब्लॉक

नये राजेंद्र रेल पुल का निर्माण मौजूदा राजेंद्र पुल के समानांतर पूरा हो चुका है. अब इसे रेल नेटवर्क से जोड़कर परिचालन शुरू करने की तैयारी है. इसके लिए राजेंद्र पुल क्षेत्र में डबल लाइन सुविधा के साथ नये पुल को जोड़ने और दिनकर ग्राम सिमरिया से बरौनी जंक्शन के बीच मुख्य रेल लाइन कनेक्शन तैयार करने का काम किया जा रहा है.

इस काम के पूरा होने के बाद मोकामा-बरौनी रेलखंड पर अतिरिक्त रेल क्षमता उपलब्ध होने की उम्मीद है. नये पुल के चालू होने से मौजूदा राजेंद्र पुल पर निर्भरता कम करने और इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग पर परिचालन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी.

जयनगर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द

काम के कारण जयनगर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. इनमें 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस 20 सितंबर से 3 अक्टूबर तक तथा 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में रद्द रहेगी.

इसी तरह 13135 कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को, 13136 जयनगर-कोलकाता एक्सप्रेस 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को तथा 13185 सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में रद्द रहेगी. 18419 पुरी-जयनगर एक्सप्रेस 1 अक्टूबर और 18420 जयनगर-पुरी एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को रद्द रहेगी.

सीतामढ़ी और रक्सौल की ट्रेनें भी प्रभावित

सीतामढ़ी जाने वाली ट्रेनों में 13155 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस 24, 27 सितंबर और 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी. 13156 सीतामढ़ी-कोलकाता एक्सप्रेस 28 सितंबर और 2 अक्टूबर को तथा 13165 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को रद्द रहेगी. 13166 सीतामढ़ी-कोलकाता एक्सप्रेस 27 सितंबर को रद्द रहेगी.

रक्सौल की ओर जाने वाली 13043 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस 25 और 30 सितंबर तथा 2 अक्टूबर को रद्द रहेगी. वहीं 13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस 26 सितंबर, 1 और 3 अक्टूबर को रद्द रहेगी.

मुजफ्फरपुर से जुड़ी 13157 कोलकाता-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 29 सितंबर तथा 13158 मुजफ्फरपुर-कोलकाता एक्सप्रेस 30 सितंबर को रद्द रहेगी.

टाटानगर-थावे और रांची-गोरखपुर ट्रेन भी रद्द

अन्य प्रमुख ट्रेनों में 18182 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस 1, 3 और 4 अक्टूबर को रद्द रहेगी. 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को तथा 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को रद्द रहेगी.

इन ट्रेनों का बदलेगा रूट

कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करने के बजाय वैकल्पिक मार्ग से चलाया जायेगा. 12545 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को रक्सौल-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र-दानापुर होकर चलेगी.

12546 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-दरभंगा के रास्ते चलेगी. 12577 दरभंगा-मैसूर एक्सप्रेस 29 सितंबर को समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र-दानापुर होकर चलेगी.

12578 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को दानापुर-पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर होकर चलेगी.

इसी तरह 12435 जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 21, 25, 28 सितंबर और 2 अक्टूबर को समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र-दानापुर होकर चलेगी. 12436 आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर एक्सप्रेस 22, 26, 29 सितंबर और 3 अक्टूबर को दानापुर-पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर के रास्ते चलेगी.

बरौनी-मुंगेर-रामपुरहाट होकर चलेंगी कई ट्रेनें

13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में बरौनी-मुंगेर-रामपुरहाट-बर्द्धमान होकर चलेगी. 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस इसी अवधि में बर्द्धमान-रामपुरहाट-मुंगेर-बरौनी के रास्ते चलेगी.

13021 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस 2 और 4 अक्टूबर को बर्द्धमान-रामपुरहाट-मुंगेर-बरौनी होकर चलेगी. 13022 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को मुंगेर-भागलपुर क्षेत्र होकर बर्द्धमान तथा 4 अक्टूबर को बरौनी-मुंगेर-रामपुरहाट-बर्द्धमान के रास्ते चलेगी.

हैदराबाद और दरभंगा की ट्रेनें भी डायवर्ट

17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 24 सितंबर को किऊल-मुंगेर-बरौनी तथा 1 अक्टूबर को किऊल-जमालपुर-मुंगेर होकर चलेगी. 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को मुंगेर-किऊल के रास्ते चलेगी.

17007 दरभंगा-चार्लापल्ली एक्सप्रेस 26 और 29 सितंबर को किऊल-मुंगेर-बरौनी होकर चलेगी. वहीं 17008 चार्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 25, 29 सितंबर और 2 अक्टूबर को मुंगेर-किऊल होकर चलेगी.

यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें

रेलवे के इस काम का असर अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग ट्रेनों पर पड़ेगा. इसलिए जिन यात्रियों ने 21 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच जयनगर, सीतामढ़ी, रक्सौल, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना या अन्य स्टेशनों से यात्रा की योजना बनाई है, उन्हें रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन का संशोधित परिचालन, रूट और ठहराव जरूर जांच लेना चाहिए. रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम में कुछ ट्रेनों को रद्द, कुछ को परिवर्तित मार्ग से तथा कुछ को आंशिक रूप से चलाने का निर्णय लिया गया है.

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर में INSPIRE MANAK Award की डेडलाइन बढ़ी, अब 10 अक्टूबर तक नामांकन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन