समस्तीपुर के ताजपुर में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन
एनएच-28 पर अनियंत्रित टैंकर ने बाइक को मारी ठोकर, मौत

अनियंत्रित टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत (AI IMAGE)

समस्तीपुर के एनएच-28 पर तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में ताजपुर निवासी जुनैद कुरैशी की मौके पर ही मौत। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन

Samastipur Road Accident: समस्तीपुर जिले के ताजपुर स्थित बंगरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. नेशनल हाईवे-28 (NH-28) पर चकबंगरी के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार और अनियंत्रित टैंकर ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

रिश्तेदार के घर से लौटते वक्त हुआ हादसा

मृतक की पहचान ताजपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 3, रहीमाबाद निवासी तस्लीम कुरैशी के 40 वर्षीय पुत्र जुनैद कुरैशी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक, जुनैद मंगलवार की रात चिकनौटा स्थित अपने रिश्तेदार के घर से बाइक से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान चकबंगरी के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि गंभीर चोट लगने से जुनैद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि टैंकर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही बंगरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और टैंकर को जब्त कर लिया है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, चालक की तलाश जारी

हादसे की खबर जैसे ही रहीमाबाद स्थित मृतक के घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस परिजनों को सांत्वना देने के साथ फरार टैंकर चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.


विज्ञापन
Girija Nandan Sharma

लेखक के बारे में

By Girija Nandan Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन