समस्तीपुर: गोनहर नवादा में बनेगा आधुनिक पंचायत सरकार भवन, शिलान्यास संपन्न

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News gonhar nawada panchayat sarkar bhawan foundation

पंचायत भवन का शिलान्यास करते लोग

Samastipur News: गोनहर नवादा गांव में करोड़ों की लागत से आधुनिक पंचायत सरकार भवन बनेगा. कबीर मठ के महंत ने भवन निर्माण के लिए जमीन दान की है. भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

समस्तीपुर से अंकुर कुमार की रिपोर्ट

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के हकीमाबाद पंचायत अंतर्गत गोनहर नवादा गांव में जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जाएगा. करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन के लिए कबीर मठ परिसर की जमीन चयनित की गई है. खास बात यह है कि मठ के महंत ज्ञानानंद गोस्वामी ने समाजहित में अपनी जमीन भवन निर्माण के लिए दान कर दी है. शुक्रवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई.

मुखिया और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ शिलान्यास

भूमि पूजन कार्यक्रम का नेतृत्व पंचायत के मुखिया सुनील कुमार राय उर्फ शोले ने किया. इस मौके पर स्थानीय विधान पार्षद तरुण चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. कार्यक्रम में उप प्रमुख राजेश सिंह, जिला परिषद सदस्य अजहर आलम, मुखिया मृत्युंजय ठाकुर समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए.

पंचायत की सुविधाएं अब एक ही भवन में मिलेंगी

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सरकार भवन बनने के बाद लोगों को सरकारी योजनाओं और पंचायत से जुड़ी सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. एक ही परिसर में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होने से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी.

ग्रामीणों में दिखा उत्साह

गांव में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया. ग्रामीणों ने इसे इलाके के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया. लोगों का कहना है कि इससे पंचायत की प्रशासनिक व्यवस्था भी मजबूत होगी.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन