Samastipur News:आरपीएफ ने की जानकी एक्सप्रेस में छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:आरपीएफ ने की जानकी एक्सप्रेस में छापेमारी

समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रोड रेलवे जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों ने जानकी एक्सप्रेस में जांच अभियान चलाया.

विज्ञापन

Samastipur News:हसनपुर : समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रोड रेलवे जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों ने जानकी एक्सप्रेस में जांच अभियान चलाया. बताया गया है कि रेलवे सुरक्षा बल के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर हसनपुर रोड जंक्शन पर जानकी एक्सप्रेस में महिला एवं विकलांग बोगी के कोच में छापेमारी की गई. इसमें 9 यात्रियों को अनाधिकृत रूप से यात्रा करने पर पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की गई. साथ ही लोगों को जागरूक किया गया कि महिला व विकलांग बोगी में सामान्य लोग यात्रा न करें. उनमें केवल उस बोगी के अधिकृत व्यक्ति ही यात्रा करें. ऐसा नहीं करने पर यह दंडनीय अपराध है. मौके पर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी लाल बाबूराम, एएसआई संजीत प्रसाद, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार रजक, हेड कांस्टेबल ऋषि राज कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन