Samastipur News:निर्वाचक सूची के सत्यापन कार्य की हुई समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:निर्वाचक सूची के सत्यापन कार्य की हुई समीक्षा

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार की अध्यक्षता में की गयी.

विज्ञापन

Samastipur News:दलसिंहसराय : अनुमंडल कार्यालय के सभागार में निर्वाचन आयोग द्वारा निदेशित निर्वाचक सूची के सत्यापन कार्य की प्रगति संबंधी समीक्षा बैठक 134-उजियारपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ सुपरवाइजर एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार की अध्यक्षता में की गयी. इसमें एसडीओ व अवर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार द्वारा उपस्थित बीएलओ सुपरवाइजर को निर्वाचक सूची के सत्यापन के उपरांत धुंधली, आयामीरहित एवं अतार्किक प्रविष्टियों के सापेक्ष प्रपत्र-8 की कार्रवाई बीएलओ ऐप्स के माध्यम से कराने का निदेश दिया गया. बीडीओ को कार्य का नियमित पर्यवेक्षण करते हुए ससमय कार्य निष्पादित कराने का भी निदेश दिया गया. बीडीओ ने बीएलओ सुपरवाइजर को एप्प पर डाटा अपलोड करने एवं तकनीकी जानकारी दी. बैठक में बीडीओ संजीव कुमार, राजीव कुमार सहित सभी ब्लॉक सुपरवाइजर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन