Samastipur News:सेवानिवृत्त चौकीदार को सम्मानपूर्वक किया विदा

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:सेवानिवृत्त चौकीदार को सम्मानपूर्वक किया विदा

थाना क्षेत्र के दसौत गांव के चौकीदार लालन पासवान के सेवानिवृत्त होने पर थाना परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:शिवाजीनगर : थाना क्षेत्र के दसौत गांव के चौकीदार लालन पासवान के सेवानिवृत्त होने पर थाना परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. नेतृत्व थानाध्यक्ष रबिंद्र कुमार ने किया. पुलिस पदाधिकारियों एवं चौकीदारों ने सेवानिवृत्त चौकीदार श्री पासवान को पाग, चादर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदाई दी. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि चौकीदार श्री पासवान ने अपने लंबे सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया. उनके योगदान को पुलिस प्रशासन सदैव याद रखेगा. मौके पर एएसआई प्रवीण कुमार, सुलेखा कुमारी, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, शैलेश कुमार, ब्रजेश कुमार, राम कुमार सिंह, इंद्रदेव मंडल, श्रवण पासवान, प्रदीप कुमार, अशोक दास, बमबम कमती, गनौर मंडल, बिरज मंडल, महादेव पासवान, सुनील पासवान, बिमलेश पासवान, शिवशंकर दास, दिनेश मंडल, छोटेकिन तांती मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन