Samastipur : मुरादाबाद जा रहे तीन नाबालिगों को किया गया रेस्क्यू
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 22 Jan 2026 5:52 PM
. रेलवे सुरक्षा बल ने तीन नाबालिग बच्चों को स्थानीय जंक्शन से रेस्क्यू किया. तीनों बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं.
समस्तीपुर . रेलवे सुरक्षा बल ने तीन नाबालिग बच्चों को स्थानीय जंक्शन से रेस्क्यू किया. तीनों बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं. ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गश्त और निगरानी के दौरान तीन नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से बचाया गया. ये बच्चे डरे-सहमे हालत में स्टेशन परिसर में बैठे मिले. इस संयुक्त अभियान में आरपीएफ के उप निरीक्षक श्याम सुंदर कुमार एवं सहायक उप निरीक्षक सुमित कुमार, अपराध आसूचना शाखा समस्तीपुर के आकाश रंजन कुमार, एवीए संस्था के शिव पूजन कुमार, जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के मयंक कुमार सिन्हा व प्रयास संस्था के सोनेलाल ठाकुर शामिल थे. पूछताछ के दौरान तीनों नाबालिग बच्चों ने बताया कि वे अपने घर से भागकर मुरादाबाद ईंट- भट्टा पर काम करने जा रहे थे. बच्चों ने अपना पता बेगूसराय जिले के खोदाबनपुर गांव बताया. बच्चों की उम्र कम होने के कारण उन्हें बाल श्रम के लिए ले जाने की आशंका को देखते हुए टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया. बाद में तीनों नाबालिग बालकों को मौके पर मौजूद स्टेशन उपाधीक्षक समस्तीपुर व चाइल्ड हेल्पलाइन समस्तीपुर के सुपुर्द कर दिया गया. ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया और पुनर्वास की कार्रवाई की जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










